गंगा दशहरा पर ओमघाट में हुई गंगा आरती, किया दीपदान

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
फतेहपुर संवाददाता।

जिला गंगा समिति, नमामि गंगे एव गंगा बचाओ सेवा समिति द्वारा गंगा दशहरा पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें गंगा घाट की सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया। गंगा आरती में मुख्य यजमान के रूप में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव रहे। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल द्वारा आयोजित गंगा आरती में भक्तों ने दीपदान किया। गंगा आरती में प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल ने कहा कि गंगा नदी को गंदा न करें। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि हम सबको मिलकर अविरल गंगा निर्मल गंगा का संकल्प लेना होगा। अंत में डीपीओ ज्ञान तिवारी ने गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया।

इस मौके पर गायत्री परिवार के रामस्वरूप गुप्ता, मथुरा से आए गजेंद्र ठाकुर, वेद प्रकाश गुप्ता, राजकरण सिंह, वंदना गुप्ता आशा त्रिपाठी, अर्चना, प्रतिमा यादव, सीमा दीक्षित, दीक्षा, सौम्या दीक्षित, सत्यवती, शीलू, प्रियंका, मोना सावित्री, आराधना, वीरेंद्र साहू, सुरेंद्र पाठक, आशीष अग्रहरी, गोविंद कुमार, मनोज कुमार, ओम गुप्ता, अनुज गुप्ता, मौजूद रहे।

error: Content is protected !!