
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज, फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रहमत दौलतपुर गांव में एक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुमन देवी (45) पत्नी जवाहरलाल ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अल्लीपुर, फतेहपुर में भर्ती कराया था, जहां उनका उपचार चल रहा था। बुधवार को उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
घटना के संबंध में स्थानीय थाने को व्हाट्सएप के माध्यम से ब्रॉड मेमो प्राप्त हुआ। थाना प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि महिला ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया था। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


