
आपकी खबरें न्यूज,
सुल्तानपुर घोष फतेहपुर संवाददाता।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के खागा-नौबस्ता रोड पर विक्रमपुर के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार फोर्ड स्पोर्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक समेत दो लोग हल्के रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
जानकारी के अनुसार कार सवार युवक नौबस्ता रोड से सुल्तानपुर घोष कॉलेज की ओर प्रैक्टिकल परीक्षा देने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कॉलेज पहुंचने में देरी होने के कारण कार तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान विक्रमपुर के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी।
वहीं, कार चालक दिलीप सिंह ने बताया कि सड़क पर पड़े रोड़ों के कारण कार अनियंत्रित हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार सवारों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार कराया।


