विषैले कीड़े के काटने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में गुरुवार की रात सोते समय विषैले कीड़े के काटने से 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, सिरसी गांव निवासी रोशनी (30) पत्नी बयान सिंह बुधवार देर रात घर में सो रही थीं। रात करीब एक बजे उन्हें पीठ पर किसी विषैले कीड़े के काटने का अहसास हुआ। उन्होंने तत्काल अपने ससुर लाल सिंह को इसकी जानकारी दी। इसके बाद लाल सिंह ने बड़े बेटे जयपाल सिंह को घटना की सूचना दी।
परिजन आनन-फानन में रोशनी को निजी साधन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि घटना के समय रोशनी के पति बयान सिंह काम के सिलसिले में विदेश में थे।
मृतका के जेठ जयपाल सिंह ने हुसैनगंज थाने में लिखित सूचना देकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!