पत्रकारिता में तथ्यपरकता के साथ सामाजिक सरोकार जरूरी-एसडीएम

आपकी खबरें न्यूज,
सरोजनी नगर लखनऊ
।
क्रिएटिव कॉन्वेंट कॉलेज, शांतिनगर के सभागार में मंगलवार को आदर्श प्रेस क्लब की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब लखनऊ के अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि एसडीएम सरोजनीनगर अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकारिता समाज और प्रशासन के बीच संवाद की अहम कड़ी है। तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देना पत्रकारों की जिम्मेदारी है। सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी पत्रकारों को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
एसडीएम ने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के माध्यम से समाज की समस्याओं को सामने लाने के साथ प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने पत्रकारों से तथ्यों की पुष्टि के साथ खबरों को प्रमुखता देने की अपील की।
क्लब के संरक्षक इंजीनियर योगेंद्र सचान ने कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों के साथ जरूरतमंद और वंचित लोगों की मदद के लिए भी काम करेगा। पत्रकार हित से जुड़े विषयों को उठाने के साथ सामाजिक सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। संरक्षक राव अजीत सिंह ने संगठन की मजबूती के लिए पत्रकारों की एकजुटता को जरूरी बताया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष सिंह सेंगर ने आपसी समन्वय और सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि आदर्श प्रेस क्लब पत्रकार हित एवं सामाजिक सेवा के उद्देश्य के साथ कार्य कर रहा है। बैठक में आगामी गतिविधियों, पत्रकार हित से जुड़े विषयों और सामाजिक सेवा कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।
दिवंगत नीरज को दी श्रद्धांजलि
बैठक में संगठन के उपाध्यक्ष रहे दिवंगत नीरज श्रीवास्तव को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। सदस्यों ने उनके योगदान को याद किया। इस दौरान उनके छोटे भाई सौरभ श्रीवास्तव को भी प्रेस क्लब से जोड़ा गया। बैठक में संगठन के पदाधिकारी पत्रकार अशोक द्विवेदी, डॉ. विश्राम प्रजापति, अर्जुन यादव, अभिषेक भारती, राहुल यादव, पंकज प्रजापति, सुमित सिंह, अमन राव, महेंद्र कनवाल,पंडित प्रमोद पांडे, बृजेश यादव, शुभम यादव, महेंद्र राजपूत, शरद पाण्डेय,कृष्णा द्विवेदी, ऋषि राज गुप्ता, अनिल सिंह,,धर्मवीर लोधी, सचिन श्रीवास्तव, डॉ.आरके विश्वकर्मा, संजय सिंह, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव,शुभम यादव, समेत अन्य साथी उपस्थित हुए वहीं बैठक में पत्रकार देवेश पाल, सौरभ श्रीवास्तव, अजय यादव को संगठन में जोड़कर संगठन का विस्तार किया गया।

error: Content is protected !!