
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज थाना पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार थाना हुसैनगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0 261/2026, धारा 109(1), 352 बीएनएस तथा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट में मुकेश पाण्डेय पुत्र श्रवण कुमार पाण्डेय निवासी गोपालपुर खुरहट, थाना हुसैनगंज नामजद एवं वांछित था।
पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक हुसैनगंज के नेतृत्व में सुरागरसी-पतारसी करते हुए शनिवार 3 अक्टूबर 2026 को वांछित अभियुक्त मुकेश पाण्डेय (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय फतेहपुर के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया।



