
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज थाना पुलिस ने न्यायालय से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बुद्दन पुत्र जगदीश (42 वर्ष) और दुखी पुत्र बदलू (45 वर्ष), निवासी ग्राम चक पिहानी थाना हुसैनगंज को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडे ने बताया कि दोनों अभियुक्त वाद संख्या 627/2012 एवं मुकदमा अपराध संख्या 271/2005, धारा 461 भारतीय दंड संहिता (भादवि) से संबंधित मामले में वारंटी थे। हुसैनगंज पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।



