मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता में चकौंध की मोनिक तिवारी रहीं प्रथम

आपकी खबरें न्यूज,
पहाड़ी चित्रकूट संवाददाता।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र पहाड़ी में विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला, भाषण एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गुरुवार को आयोजित प्रतियोगिता में विकासखंड पहाड़ी के परिषदीय उच्च प्राथमिक, कंपोजिट, मान्यता प्राप्त एवं माध्यमिक विद्यालयों सहित कुल 103 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने सपनों के भारत की कल्पना को रंगों और चित्रों के माध्यम से आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में मोनिक तिवारी, कक्षा 8, चकौंध ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सलोनी, कक्षा 8, चकौंध द्वितीय तथा कमला रानी, कक्षा 8, कलवारा खुर्द तृतीय स्थान पर रहीं।
इसके अलावा सृष्टि, कक्षा 7, पहाड़ी भाग-1 ने चतुर्थ, रागिनी, कक्षा 7, तौरा ने पंचम, खुशबू देवी, कक्षा 8, बरेठी ने छठा, सुनैना, कक्षा 8, पहाड़ी भाग-1 ने सातवां, लक्ष्मी देवी, कक्षा 8, बूढ़ा सेमरवार ने आठवां, ऋषि ओम, कक्षा 7, सुरसेन ने नौवां तथा मोहित, कक्षा 6, पहाड़ी भाग-2 ने दसवां स्थान प्राप्त किया। ब्लॉक स्तर पर चयनित शीर्ष दस छात्र-छात्राओं को एआरपी मनीष कुमार शुक्ला, आलोक कुमार साहू, संतोष कुमार, डॉ. रामप्यारे विश्वकर्मा एवं शिव प्रकाश निषाद ने पुरस्कृत किया। चयनित छात्र-छात्राएं 28 सितंबर 2026 को टाउन हॉल, कर्वी में आयोजित जनपद स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी पहाड़ी राजेश कुमार ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने सपनों के भारत की कल्पना को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर मिल रहा है। विद्यार्थियों ने सुंदर चित्रों के माध्यम से समाज और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक संदेश दिया है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राएं बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर एआरपी मनीष कुमार शुक्ला, शिक्षक अमित कुमार यादव (प्राथमिक विद्यालय डहरिया पुरवा), दिनेश कुमार (दरसेंडा), कुशल सिंह (कला अनुदेशक, अशोह), भावना अनुदेशक (कंपोजिट विद्यालय पहाड़ी) सहित प्रतिभागी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!