अमित कुमार पाण्डेय बने विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रबुद्ध (शिक्षक) प्रकोष्ठ

आपकी खबरें न्यूज,
चित्रकूट संवाददाता।

विश्व हिन्दू महासंघ भारत (उत्तर प्रदेश संगठन) ने संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के तहत अमित कुमार पाण्डेय को चित्रकूट जिले के जिलाध्यक्ष प्रबुद्ध (शिक्षक) प्रकोष्ठ के पद पर मनोनीत किया है। नियुक्ति संगठन के शीर्ष नेतृत्व की सहमति से की गई है।
नियुक्ति पत्र विश्व हिन्दू महासंघ भारत, चित्रकूट के जिला अध्यक्ष रवि सिंह बघेल द्वारा जारी किया गया। इस अवसर पर रवि सिंह बघेल ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता, शिक्षाविद् अनुभव एवं समाजहित के प्रति समर्पण से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
नियुक्ति के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अमित कुमार पाण्डेय के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की कामना की।

error: Content is protected !!