
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज कस्बे में गणपति पूजा के उपरांत विधि-विधान से हवन पूजन कर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में कस्बे सहित क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण करने के साथ आयोजन में सहयोग भी किया।
बताया गया कि करीब 11 वर्ष पूर्व स्वर्गीय महेश चंद्र गुप्ता ने कस्बे में गणपति स्थापना एवं पूजन की शुरुआत की थी। उनके निधन के बाद उनके पुत्र शिवम गुप्ता एवं कमेटी के सदस्यों द्वारा इस परंपरा को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी गणपति पूजन के बाद हवन कराया गया और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।
भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के सदस्यों के साथ स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया।



