माटी से माटी कार्यक्रम 29 नवंबर को ओम घाट भिटौरा में होगा आयोजन

आपकी खबरें न्यूज,
भिटौरा, हुसैनगंज (फतेहपुर) संवाददाता।

फतेहपुर फोरम के तत्वावधान में आगामी 29 नवंबर को ओम घाट भिटौरा में ‘माटी से माटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की विभूतियों को सम्मानित करने के साथ उन्हें अपनी माटी से जोड़े रखने का प्रयास किया जाएगा।
आयोजक स्वामी विज्ञानानंद ने बताया कि प्रदेश की प्रतिभाओं का मान-सम्मान करना और उन्हें अपनी माटी से जोड़कर रखना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। यह अनूठा आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है, जो लोगों में प्रेरणा और उत्साह का संचार करता है। कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न जिलों की विभूतियों को अपने क्षेत्र के विकास के प्रति चिंतन और प्रयास करने का अवसर भी मिलता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रदेशवासियों में अपनी प्रतिभा, कौशल और दृढ़ संकल्प के बल पर अपनी माटी से आगे बढ़ने तथा समाज और क्षेत्र के विकास में योगदान देने की भावना जागृत होती है।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में मेवालाल मौर्य, सुधाकर राजवंश, राजदरभ साहू, मलखान, अजय दुबे और राम जी सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!