29वें दुर्गा पूजा एवं दशहरा मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, रावण दहन और रंगीन आतिशबाजी ने बांधा समां

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज कस्बे के दुर्गा चौराहे पर 29वें दुर्गा पूजा एवं विशाल दशहरा मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र की जनता का भारी जनसैलाब उमड़ा। कार्यक्रम में लोगों ने उत्साह और उल्लास के साथ भाग लिया। रावण दहन के साथ आयोजित रंगीन आतिशबाजी के कार्यक्रम ने लोगों का मन मोह लिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हुसैनगंज विधानसभा के पूर्व राज्य मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह शामिल हुए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रामकिशोर, संतोष, विजय शंकर मिश्रा, पप्पू तिवारी, अवधेश गुप्ता, बच्चा तिवारी और हुसैनगंज के पूर्व प्रधान पिंटू पटेल सहित दुर्गा पूजा कमेटी के दीपक तिवारी, अरविंद साहू, आकाश गुप्ता, राहुल साहू, बब्लू चौरसिया, अंकित साहू, सोनू सविता, राम करन प्रजापति, रमेश चंद्र यादव, गोलू यादव, बुदून प्रजापति, बिरेंद्र प्रजापति सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।


कार्यक्रम के दौरान रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। दशहरा मिलन समारोह में जवाबी रंगीन आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह रहा।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुस्तैद रही पुलिस
समारोह में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडेय, कुंवर प्रखर सिंह सहित भारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे। पुलिस ने रावण दहन तक सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

error: Content is protected !!