
आपकी खबरें न्यूज
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर हुसैनगंज पावर हाउस के पास अनियंत्रित होकर खन्धक में जा गिरा ट्रेलर को निकालने आई क्रेन लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेलर को बाहर निकाला। जिससे यातायात प्रभावित रहा। सूत्रों की माने तो हुसैनगंज पावर हाउस कैथपुरवा के पास स्थित है। वहां से लेकर फतेहपुर रोड लगभग एक किलोमीटर तक जाम रहा, दूसरी ओर लखनऊ रायबरेली की तरफ से आने वाली वाहन बाबू चंद्रिका प्रसाद महिला महाविद्यालय मुस्तफापुर तक जाम में फंसे रहे। जिसमें रोडवेज बस भी शामिल रही। एक घंटे की कड़ी के बाद ट्रेलर को बाहर निकाला गया और यातायात सुचारू रुप से संचालित किया गया।

