
आपकी खबरें न्यूज
वाराणसी संवाददाता।
कपसेठी पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अन्तर्गत चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिलावलपुर नहर पुलिया के पास से अभियुक्त अखिलेश कुमार सरोज उर्फ बन्टी पुत्र दिलीप कुमार सरोज निवासी ग्राम कपसेठी रामडीह थाना कपसेठी वाराणसी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 अदद अवैध चाकू बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना कपसेठी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-122/2025, धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अवैध चाकू अपने शौक के लिए रखता था। आवश्यकता पड़ने पर लोगों को डराने-धमकाने में भी इसका इस्तेमाल करता था। दबंगई दिखाने के उद्देश्य से वह हमेशा चाकू साथ रखता था।


