किदवई नगर- बाजार में लगी भीषण आग, सात दुकानें खाक

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
कानपुर संवाददाता।

कानपुर के किदवई नगर की चालीस दुकान बाजार में सुबह साढ़े चार बजे शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। आग से ट्रांसफामर के बगल में ट्टटर की सात दुकानें जलकर राख हो गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, किदवईनगर में रहने वाले जितेंद्र, श्याम, रोहित, संजीवन और मोनू ने ट्रांसफामर के बगल में फुटपाथ पर कब्जा करके ट्टटर की दुकानें बना रखी है। इन दुकानों से पूजा साम्रगी, मिट्टी के बर्तन और प्लास्टिक का अन्य सामान बेचते हैं। रविवार भोर पहर लगभग साढ़े चार बजे मार्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों ने ट्रांसफर के बगल में स्थित जितेंद्र की दुकान से लपटें उठती देखीं।
विद्युत शॉर्ट सर्किट से लगने हो सकता
पुलिस और फायर को सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों से पहले प्लास्टिक के सामान में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते श्याम, रोहित, संजीवन और मोनू की दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि ट्रांसफामर में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लगना प्रतीत हो रहा है।

error: Content is protected !!