
आपकी खबरें न्यूज
उन्नाव संवाददाता।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात दो बजे स्लीपर बस चालक को झपकी आने से आगे चल रहे ट्रक में पीछे से भीड़ गई। घटना में बस चालक की मौत हो गई, जबकि 31 सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर 14 घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से 42 सवारियां लेकर स्लीपर बस शनिवार रात दो बजे गोरखपुर जा रही थी। बस पंजाब के कौलशेरी भुललाहेरी निवासी हरेंद्र सिंह (42) पुत्र जग्गार सिंह चला रहे थे। रात दो बजे अटिया गांव के पास चालक को झपकी आने से बस आगे चल रहे ट्रक में भिड़ गई। घटना में चालक हरेंद्र सिंह केबिन में फंस गया और उसकी मौत हो गई।
गंभीर घायल लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर
मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी में मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल 31 सवारियों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उसमें 14 गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष भवन सिंह मौर्य ने बताया कि घटना में चालक की मौत हुई है। 14 गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।