श्री बनारसी साड़ी शोरूम द्वारा कांवरिया श्रद्धालुओं को शरबत पिलाया

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
वाराणसी संवाददाता।

सावन में जहां एक ओर काशी की गलियां भोले के जयकारों से गूंज रही हैं, वहीं दूसरी ओर बनारस का गौदौलिया इलाका एक अनोखे सेवा भाव का उदाहरण बन गया है। यहां का एक परिवार बीते 24 वर्षों से हर सावन के सोमवार को कांवड़ियों की सेवा में पूरी निष्ठा से जुटा रहता है। श्री बनारसी साड़ी शोरूम के ओनर दिलीप जयसवाल उर्फ द्वारा सावन में कांवड़ियों की सेवा में समर्पित रहते हैं। हर रविवार की रात जब कांवड़ियों की लाइनें काशी में लगती हैं, तो यह दिलीप जयसवाल परिवार सोमवार को शरबत वितरण कर भावभीनी सेवा करते हैं। यह परिवार मानता है कि बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद ही उन्हें इस कार्य के लिए प्रेरित करता है। इस बार सावन के तीसरे सोमवार को उन्होंने 101 लीटर रुआबज्जा शरबत तैयार कर हजारों कांवड़ियों को नि:शुल्क पिलाया और उनकी सेवा की। इस सेवा भाव में उनके साथ कई प्रमुख लोग भी जुड़े रहे। सेवा में सहयोग देने वालों में शामिल गौतम गिरी, लक्ष्मी नारायण, महेश शर्मा, अल्तमस, राहुल सिंह, राजा रामपाल, पंकज यादव, अजय वर्मा मौजूद रहे।

error: Content is protected !!