नाबालिक बच्ची की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
अमौली फतेहपुर संवाद सूत्र।

बच्चों के साथ बाढ़ देखने पहुंची बालिका का पैर फिसलने से पानी में डूब गई। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद शव खोजा जा सका। हमीरपुर जिला के भरुहा सुमेरपुर कोतवाली क्षेत्र के धुंधपुर गांव के कलुवा डेरा निवासी रामबली की पुत्री मोहनी (8) अपने ननिहाल भगलापुर गांव आई थी। कुछ सहेलियों के साथ शनिवार शाम खेत पर बाढ़ के पानी को देखने पहुंची थी। बाढ़ की वजह से नोन नदी का पानी खेत में भरा है। सहेलियों के साथ पानी में उतर गई। पैर फिसलने से वह खेत से गुजरे नाले में गिर गई। जहां डूबने से बालिका की मौत हो गई। वह मां सुमन के साथ भगलापुर गांव नागपंचमी त्योहार पर आई थी। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

error: Content is protected !!