
आपकी खबरें न्यूज
वाराणसी संवाददाता।
कैन्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने भगवानपुर वार्ड में 48 लाख की लागत से तीन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। भगवानपुर में समृद्धि स्कूल से मरकली के आवास तक 34.05 लाख की लागत से 357 मीटर भूमिगत जल निकासी एवं इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास सम्पन्न हुआ। विधायक ने शिलान्यास का पूजन क्षेत्र की 2 वरिष्ठ महिलाओं बेला देवी एवं दौला देवी से कराया। पार्षद अमित सिंह चिंटू ने नारियल फोड़ा, जबकि शिलापट्ट का अनावरण वरिष्ठ नागरिक राजगृही सिंह एवं सुभाष श्रीवास्तव ने किया।भगवानपुर में ट्रॉमा सेंटर से छित्तूपुर मार्ग से होते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ए. टी. एम. से होते हुए सुनील सिंह के आवास तक 2.81 लाख की लागत से भूमिगत जल निकासी एवं इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास भी हुआ। श्री श्रीवास्तव ने शिलान्यास का पूजन वरिष्ठ नागरिक जगदीश सिंह से कराया। सुधांशु झा ने नारियल फोड़ा, जबकि शिलापट्ट का अनावरण चेतनारायण सिंह ने किया।विधायक सौरभ ने आज ही भगवानपुर मे गंगा प्रदूषण मुख्य मार्ग से श्याम दयाल निलयम तक 11.14 लाख की लागत से 120 मीटर इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास भी करवाया। शिलान्यास का पूजन संयुक्त रूप से वरिष्ठ नागरिक सुभाषचंद्र मौर्य एवं प्रो. अनिल कुमार से कराया गया। पार्षद अमित सिंह चिंटू ने नारियल फोड़ा, जबकि शिलापट्ट का अनावरण विधायक सौरभ श्रीवास्तव एवं पार्षद अमित सिंह चिंटू ने संयुक्त रूप से किया।

तीनों स्थानों पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों, मातृशक्ति एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का अपने हाथों से पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन भी किया। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि नागरिकों की आवश्यकता को देखते हुए इन कच्ची सड़कों का पक्कीकरण करवाया जा रहा है। भविष्य में यह सड़कें स्थानीय नागरिकों के सुगम आवागमन के लिए अत्यंत ही उपयोगी सिद्ध होगी। हमारा लक्ष्य है कि वाराणसी कैन्ट विधानसभा क्षेत्र में एक भी गली या सड़क कच्ची न रहे और हम इस दिशा में तेजी से अग्रसर हैं। श्री श्रीवास्तव ने जनता से अपील की कि यदि कोई भी गली कच्ची है, तो गली की फोटो और विवरण उनके वाट्सअप नम्बर 9795350000 पर भेजें। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के महानगर मंत्री डॉ अनुपम गुप्ता, मंडल महामंत्री जितेंद्र पाण्डेय झुनझुन, गोपाल जालान, प्रमोद राजभर, अनिल मिश्रा, देवेंद्र उपाध्याय, भरत गुप्ता, महेश राय, इंदु सिंह, मंटु चौबे, गोलू, अनुराग पटेल, किशन गुप्ता, सुजीत कुमार डे एवं संजय दुबे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

