
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज-डलमऊ मार्ग स्थित न्यू चौहान स्वीट एंड रेस्टोरेंट का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और नए प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की।
उद्घाटन अवसर पर भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी भी पहुंचे। उन्होंने प्रतिष्ठान का अवलोकन करते हुए यहां तैयार किए जा रहे विभिन्न व्यंजनों को देखा और गुणवत्ता की सराहना की। इस दौरान उन्होंने संचालक आदित्य सिंह एवं उनके पिता संतोष सिंह चौहान से मुलाकात कर नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर बधाई दी।
ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने कहा कि भगवान जगन्नाथ जी से प्रार्थना है कि प्रतिष्ठान निरंतर प्रगति करे और क्षेत्रवासियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आदित्य सिंह को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों में उत्साह का माहौल रहा तथा आगंतुकों का मिठाइयों व व्यंजनों से स्वागत किया गया।


