अग्निसेवा सप्ताह के तहत निकाली गई जागरूकता रैली, लोगों को दिए अग्नि सुरक्षा के टिप्स

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
फतेहपुर संवाददाता।

भारत सरकार के निर्देशानुसार 14 से 20 अप्रैल तक मनाए जा रहे अग्निसेवा दिवस सप्ताह के तहत अग्निशमन विभाग द्वारा शहर में अग्नि सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को अग्निशमन अधिकारी जसवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अग्निशमन अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि इस वर्ष अग्निसेवा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य ‘सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल’ तथा ‘अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज, अग्नि निवारण के लिए एकजुट’ थीम के अंतर्गत लोगों को जागरूक करना है। इसी क्रम में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

शहर में निकाली गई जागरूकता रैली के माध्यम से नागरिकों को एलपीजी गैस सिलेंडर तथा बिजली से होने वाली आग की घटनाओं से बचाव के उपाय बताए गए। अग्निशमन कर्मियों ने लोगों को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत सही कदम उठाने की जानकारी दी तथा जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए।
अग्निशमन विभाग द्वारा 14 से 20 अप्रैल तक शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अग्निशमन अधिकारी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए किसी भी अग्निकांड की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दें, ताकि समय रहते मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया जा सके।

error: Content is protected !!