
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
भिटौरा ब्लॉक के सेनपुर ग्राम में 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर लगभग 40 लाख 40 रुपये की लागत से निर्मित नाले का लोकार्पण किया गया। जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह ‘रिंकू’ लोहारी ने नाले का उद्घाटन कर इसे गांव की जनता को समर्पित किया।
सेनपुर गांव में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई थी। तालाब से जुड़ा पुराना नाला बरसात के समय पानी निकासी में बाधा बन जाता था, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए नए नाले का निर्माण कराया गया है।
जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह ‘रिंकू’ लोहारी ने बताया कि नए नाले के निर्माण से अब बारिश के दौरान पानी की निकासी सुचारु रूप से होगी और गांव को जलभराव से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के माध्यम से ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
लोकार्पण कार्यक्रम में पुत्तन अग्निहोत्री महाराज, नीरज अग्निहोत्री, पूर्व प्रधान चंद्रपाल तथा भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी शैलेंद्र सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अजय सिंह ‘रिंकू’ लोहारी ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव है। उन्होंने विश्वास जताया कि संविधान के मार्गदर्शन में भारत वर्ष 2047 तक एक पूर्ण विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए विकास कार्य के लिए धन्यवाद दिया।



