
आपकी खबरे न्यूज,
चित्रकूट संवाददाता।
सशस्त्र सेना झंण्डा दिवस का शुभारम्भ जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल अवधेश सिंह (अ०प्रा०) ने जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को प्रतीक झण्डा लगाकर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दान पात्र में स्वैक्षिक दान किये। दिनांक 07 दिसम्बर 1949 को पूरे देश में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के रूप में शहीदों और वर्दी धारियों, जिन्होने देश के सम्मान की रक्षा के लिये हमारी सीमाओं पर बहादुरी से लडाई लडने का सम्मान करने के लिये मनाया जाता है, यह आयोजन देश की सुरक्षा एवं अखण्डता की रक्षा के लिये सीमाओं पर बहादुरी से लडाई लडने और अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों की वीर नारियों, अपंग एवं गम्भीर बीमारियों से जूझ रहे पूर्व सैनिकों एव उनके आश्रितों, दीन हीन पूर्व सैनिकों जो उच्च खर्च बहन करने में सक्षम नहीं हैं की सहायता करने एवं उनके देख भाल करने के लिये हमारे दायित्व को दर्शाता है। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का आयोजन कर हम देश के परमवीर, बलिदानी, त्यानी एवं शौर्य का परिचय देते हुए शहीद सैनिकों, जिन्होंने राष्ट्र को अपने त्याग और बलिदान से गौरवन्धित किया है। उन वीर जवानों के प्रति हम कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, और उनके/उनके आश्चिती की देख भाल और समर्थन हेतु इस सुअवसर पर नागरिकों से यथा शक्ति धन संग्रह का पुण्य कार्य करते हैं। इस दिन थल सेना, नौसेना और वायु सेना के जवानों द्वारा दी गई सेवाओं को याद किया जाता है। यह हमारे देश के प्रत्येक नागरिक का सामूहिक कर्तव्य है कि वह हमारे बीर शहीदों और विकलांग सैनिकों के आश्रितों के पुनर्वास और कल्याण को सुनिश्चित करें, इस क्रम में जनपद के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों तथा नागरिकों व उद्योग पतियों से अनुरोध है कि इस पुनीत दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाये और यथाशक्ति योगदान करें।


