
आपकी खबरे न्यूज,
हथगाम फतेहपुर संवाददाता।
हथगाम थाना क्षेत्र के छिवलहा कस्बा स्थित वृंदावन गेस्ट हाउस के सामने सोमवार दोपहर तेज रफ्तार एटीएम कैश वैन और एक चारपहिया वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चारपहिया वाहन सवार छिवलहा कस्बा निवासी पूर्व प्रधानाचार्य सदानन्द महाविद्यालय छिवलहा के रंगीलाल यादव, उनकी पत्नी कृष्णा देवी एवं पुत्र डॉ. अवधेश कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, फतेहपुर से एटीएम कैश लोड कर छिवलहा की ओर आ रही कैश वैन तेज गति में थी। इसी दौरान रंगीलाल यादव अपने परिजनों के साथ चारपहिया वाहन से फतेहपुर जा रहे थे। जैसे ही वाहन वृंदावन गेस्ट हाउस के सामने पहुंचा दोनों वाहनों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से रंगीलाल को एक पैर व उनको पत्नी का एक पैर व एक हाथ टूट गया व गाड़ी चला रहे पुत्र डॉ अवधेश को अंदरूनी चोटें आयी है।
घायलों के परिजनों ने छिवलहा चौकी प्रभारी अखिलेन्द्र प्रताप सिंह व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को न्यू राधे हॉस्पिटल, शांति नगर फतेहपुर ले गए, जहा से डॉ अवधेश की हालत गम्भीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया है।