
आपकी खबरें न्यूज,
फतेहपुर संवाददाता।
ऐरायां विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय बहलोलपुर ऐलई में तहसील स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग सह संघचालक कृष्ण स्वरूप सिंह मुख्य अतिथि रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सेवा प्रमुख डॉ. धर्मेंद्र सिंह उपस्थित हुए। प्रतियोगिता का संचालन खण्ड शिक्षा अधिकारी रत्नामणि मिश्रा के नेतृत्व में हुआ। प्रतियोगिता में खागा तहसील के ऐरायाँ, धाता, विजयीपुर और हथगाम विकास खण्डों के लगभग एक सैकड़ा दिव्यांग बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, गुब्बारा फुलाना, टोकरी में गेंद डालना, छूकर पहचानना और रंग भरो प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। 100 मीटर बालक वर्ग में अंकित कुमार प्रथम, दीपांशु द्वितीय, शशि प्रकाश तृतीय रहे। बालिका वर्ग में शिखा प्रथम, आराधना द्वितीय और प्राची तृतीय स्थान पर रहीं। छूकर पहचानने में राज प्रथम, मांशू द्वितीय, महिमा तृतीय रहे। रंग भरो में ज्ञान सिंह प्रथम, कार्तिक द्वितीय और लक्ष्मी तृतीय रहे। गुब्बारा फुलाने में अराधना प्रथम, रवि कुमार द्वितीय और मांशू तृतीय रहे। टोकरी में गेंद डालने में अरुणेंद्र प्रथम, राज मौर्य द्वितीय और रूबी तृतीय रहे। कुर्सी दौड़ में दिव्यांश प्रथम, दीपांशु द्वितीय और आराधना तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में स्पेशल एजुकेटर और शिक्षकों-सुरेश चंद्र सिंह, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, विजय कुमार, विनोद कुमार, राजाराम, सूर्य मणि गुप्ता, राहुल कुमार, पंकज कुमार, दिग्विजय सिंह, प्रीति मौर्या, मनोज कुमार और गरिमा सिंह ने सहयोग किया। कार्यक्रम शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।
