आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।
जंसा थाना क्षेत्र के तेंदुइ ओझावा गांव में बुधवार की देर शाम एक बाइक पर सवार तीन किन्नर भेस धारी बदमाशों ने महिला को झांसा देकर कान की झाली ले उड़े परिजनों ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी मौके पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। बताते चलें कि उपरोक्त गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद के बेटे प्रदीप की पत्नी पूजा को कुछ दिन पूर्व एक पुत्री पैदा हुई थी बुधवार की साम बधावा गाने के नाम पर पर पहुंचे किन्नर भेस धारी बदमाश पूजा की सास भागीरथी को बातों में उलझा लिया और कहा कि हम किन्नर हैं तुम्हारी नतिनी को आशीर्वाद देने आए हैं तो भागीरथी ने कहा कि अभी पैसा नहीं है आप लोग जाइए दूसरे दिन आएगा तो दो बदमाश घर में घुस गए और महिला से कहा कि कान में जो सोने की झाली पहनी हो उसको निकालो जिससे बच्ची की झाड़ फूंक कर तुम्हें वापस देगे बदमाशों के झांसे में आकर महिला ने कान की झाली दे दी जिसको बातों में उलझा कर तीनों बदमाश कान की झाली लेकर फरार हो गए भागीरथी की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
