आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।
चोलापुर थाना क्षेत्र के गोपपुर ग्राम में पारिवारिक कलह से परेशान अधेड़ ने मंगलवार देर शाम फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपपुर ग्राम निवासी श्याम बहादुर राम(45) मंगलवार शाम को अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों ने खिड़की से देखा तो श्याम बहादुर ने टीन शेड में लगे बास में बधे रस्सी के सहारे लटक कर अपनी जान दे दी थी। जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने घर का दरवाजा तोड़कर श्याम बहादुर को नीचे उतारा और तत्काल पास के अस्पताल में ले गए जहां चिकिसको ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद चंदापुर चौकी प्रभारी अभिजीत सिंह मौके पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। मृतक के पांच बेटी तथा एक बेटा है। तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी है। पत्नी माला समेत परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
