
आपकी खबरें न्यूज,
बिन्दकी फतेहपुर संवाददाता।
साधन सहकारी समिति बिन्दकी में मंगलवार को खाद वितरण में अव्यवस्था देखने को मिली। सुबह से किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन दोपहर बाद तक भी कई किसानों को खाद नहीं मिल सकी। एक विधवा महिला ने बताया कि वह सुबह आठ बजे से लाइन में खड़ी है, लेकिन अब दोपहर के तीन बज चुके हैं और उसे अभी तक खाद नहीं मिली है। महिला ने रोष जताते हुए कहा कि रोजाना इसी तरह घंटों लाइन में लगना पड़ता है, फिर भी खाद की गारंटी नहीं है। किसानों का कहना है कि समिति पर पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं पहुंच रही, जिससे रोजाना भारी भीड़ और धक्का-मुक्की की स्थिति बन जाती है। लोगों ने प्रशासन से उचित व्यवस्था कराने और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।

