
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज क्षेत्र के ग्राम कढ़ीवा में धान के कम रेट मिलने से किसान बेहद परेशान हैं। मंडियों में धान की खरीद सरकारी समर्थन मूल्य से नीचे हो रही है, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है।
किसान जगरूप यादव, छोटेलाल विश्वकर्मा, बाबूलाल, ठाकुर प्रसाद और दिनेश कुमार यादव ने बताया कि बाजार में धान का भाव मात्र 1600 रुपये से 1800 रुपये प्रति क्विंटल तक ही मिल रहा है, जबकि सरकार ने समर्थन मूल्य 2200 रुपये तय किया है। किसानों का कहना है कि इतने कम दाम पर फसल बेचने से उनकी लागत भी पूरी नहीं हो पा रही है। किसानों ने बताया कि सरकारी खरीद केंद्रों की व्यवस्था अभी पूरी तरह शुरू नहीं हुई है, जिससे निजी व्यापारी मनमाने दाम पर खरीद कर रहे हैं। किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सरकारी खरीद केंद्र शुरू कराए जाएं, ताकि उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सके।

