
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सातमील के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब रसूलपुर निवासी नीरज पुत्र हरिश्चंद्र (28) अपनी बाइक संख्या UP71 BC 5110 से अपनी मां सुशीला पत्नी हरिश्चंद्र (55) के साथ राखी बंधवाकर गांव लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि सातमील के पास पहुंचते ही उनकी बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में नीरज को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सीएचसी हुसैनगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल नीरज को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।



