तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन घायल

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कढीवा (एन एच 323) के पास सुबह करीब 10:20 बजे तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के दंपती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के सहनीपुर निवासी श्याम बाबू (45) अपनी पत्नी नीरज (43) और बच्चे अंशु के साथ मोटरसाइकिल (यूपी 71 एजे 3933) से जा रहे थे। कढीवा के पास सामने से आ रही कार (यूपी 90 एएफ 3628) ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल फतेहपुर भेजा गया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!