सड़क हादसे में मुख्य आरक्षी रामप्रवेश का निधन, पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ दी गई श्रद्धांजलि

आपकी खबरे न्यूज़,
फतेहपुर, संवाददाता।

धाता थाने पर तैनात मुख्य आरक्षी स्वर्गीय रामप्रवेश का सड़क दुर्घटना में दुःखद निधन हो गया। उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को उनके पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन लाया गया, जहां पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने दिवंगत मुख्य आरक्षी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन तथा जनपद के अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि मुख्य आरक्षी रामप्रवेश अपने सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और समर्पित पुलिसकर्मी के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
जिले के पुलिस परिवार ने स्वर्गीय मुख्य आरक्षी रामप्रवेश को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया।

error: Content is protected !!