
आपकी खबरे न्यूज़,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नौगांव गांव में मकान की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे, जिसमें दोनों ओर से छह लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, वीर बहादुर और बुद्धू प्रसाद के बीच मकान की जमीन को लेकर कहासुनी हुई, जो जल्द ही गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। विवाद बढ़ने पर दोनों परिवारों के पुरुष और महिलाएं भी आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।
घटना में एक पक्ष से बुद्धू प्रसाद के पुत्र अमित, मोनू और सुनील तथा पुत्री प्रीति घायल हो गए। बताया गया कि प्रीति सहित अन्य घायलों के सिर में चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष से वीर बहादुर और उनके चचेरे भाई रमन की पत्नी पूनम घायल हुई हैं।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडे का कहना है कि कि जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

