
आपकी खबरे न्यूज़,
बहराइच संवाद सूत्र।
टिकुरी गांव में मगरमच्छ के हमले में 12 वर्षीय बालक सुनील की मौत हो गई। घटना उस समय हुई, जब धान की रोपाई के बाद वह नदी किनारे हाथ-पैर धो रहा था। तभी नदी से निकले मगरमच्छ ने उसे दबोचकर पानी में खींच लिया।

मृतक के चाचा विजय राज सिंह ने बताया कि भतीजे की चीख सुनकर उन्होंने नदी में छलांग लगा दी और करीब सात-आठ मिनट तक उसे मगरमच्छ से छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उनके अनुसार, मगरमच्छ बच्चे को पानी के भीतर ले गया और वह उसे बचा नहीं सके।
घटना के बाद ग्रामीणों ने बच्चे की तलाश शुरू की। शुक्रवार को शव बरामद होने पर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शाम को गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

