नहर किनारे गौवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप, चार थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा

आपकी खबरे न्यूज़,
हुसैनगंज, फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज और हथगाम थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित अमिलिहापाल गांव के पास नहर पटरी पर तीन से चार गौवंश के अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा मामले की जांच शुरू कर दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए हुसैनगंज थाना प्रभारी आलोक कुमार पांडेय, हथगाम थाना प्रभारी अरुण कुमार चतुर्वेदी, थरियांव थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह, सदर कोतवाल हेमंत कुमार तथा क्षेत्राधिकारी (सीओ) थरियांव दुर्गेश दीप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर चार थानों की पुलिस को मौके पर तैनात किया गया।
जांच के लिए भिटौरा के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजकुमार दिवाकर और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद सीओ थरियांव दुर्गेश दीप के निर्देशन में जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर गौवंश के अवशेषों को प्रशासन की मौजूदगी में सुरक्षित तरीके से दफना दिया गया।
घटनास्थल पर बजरंग दल के कार्यकर्ता राहुल अग्निहोत्री, गौरक्षक प्रमुख वैभव गुप्ता, अनूप सिंह सहित कई स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। बजरंग दल के कार्यकर्ता राहुल अग्निहोत्री ने कहा कि यदि जांच में गौकशी की पुष्टि होती है तो दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
हथगाम थाना प्रभारी अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!