चलती प्राइवेट बस में लगी आग सभी यात्री सुरक्षित, बस जलकर हुई खाख

आपकी खबरे न्यूज़,
प्रयागराज संवाददाता।

करछना-कोहडार मार्ग पर दोपहर धरवारा के खेक्सा गांव के पास प्रयागराज से कोरांव जा रही एक प्राइवेट जीपीएस बस में अचानक आग लग गई। चालक की सूझबूझ और स्थानीय लोगों की तत्परता से बस में सवार सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में बस पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि दो-तीन यात्रियों को मामूली चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार करीब 12 बजे बस 15 से 20 यात्रियों को लेकर कोरांव जा रही थी। धरवारा के पास किसी वाहन से टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। डिवाइडर पर लगी लोहे की रेलिंग से रगड़ लगने के कारण बस में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस धू-धू कर जलने लगी।
आसमान में काले धुएं का गुबार उठने से आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही करछना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!