
आपकी खबरे न्यूज़,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरुई मजरे रहमत दौलतपुर गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दहेज हत्या के आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मंगलवार को पूजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद ससुरालीजन शव को छोड़कर फरार हो गए थे। मृतका के भाई ने हुसैनगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बहन की हत्या कर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
हुसैनगंज पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पति रमेश और ससुर बृजलाल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

