
आपकी खबरें न्यूज,
चित्रकूट संवाददाता।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2,3 व 4 जून को जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर होगी, परीक्षा में कुल 10,860 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों सहित ड्यूटी में लगे सभी लोगों से साफ तौर पर कहा है कि शासन की मंशानुरूप नकल विहीन टेट की परीक्षा संपादित होनी चाहिए इसके लिए जो भी शासन के दिशा निर्देश हैं उनका शत् प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, जिले में चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्वी, जनसेवा इंटर कॉलेज कर्वी, सेठ राधा कृष्ण पोद्दार इंटर कॉलेज सीतापुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
इसी क्रम में केंद्र व्यवस्थापकों ने भी अपने-अपने केंद्र पर लगाए गए कक्ष निरीक्षकों की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं, टेट परीक्षा सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक होगी और यह परीक्षा दोनों पालियों में होना है। जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि 2 जुलाई को दोनों पारियों में अपर प्राइमरी की परीक्षा होगी 3 जुलाई को प्रथम पाली में अपर प्राइमरी व दूसरी पाली में प्राइमरी स्तर की परीक्षा होगी जबकि 4 जुलाई को प्रथम पाली में प्राइमरी स्तर की टेट परीक्षा होगी।
चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में केंद्र व्यवस्थापक डॉक्टर रणवीर सिंह चौहान ने कक्ष निरीक्षकों की बैठक लेकर शासन प्रशासन के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि यह परीक्षा नौकरी से जुड़ी है इसमें सेवारत शिक्षक शिक्षिकाएं भी परीक्षा दे रहे हैं। नकल बिहीन परीक्षा संपादित कराने के लिए बहुत ही सावधानी की जरूरत है जरा सी चूक हो जाने पर पूरे केंद्र की परीक्षा ही नहीं पूरे प्रदेश की परीक्षा में विपरीत प्रभाव पड़ता है, यहां तक की सरकार की छवि भी खराब होती है ऐसी स्थिति में परीक्षा के दौरान कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए अभ्यर्थियों के साथ अच्छा व्यवहार हो लेकिन नकल जैसी कोई भी गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। सभी केंद्रों में स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। सभी कक्ष निरीक्षक समय से परीक्षा केंद्र पहुंचेंगे कोई मोबाइल नहीं लाएगा ,अभ्यर्थी सिर्फ प्रवेश पत्र और काला वाल प्वाइंट पेन लाएंगे और कोई सामग्री साथ में लाना प्रतिबंधित किया गया है। परीक्षा केंद्र के गेट पर बायोमेट्रिक जांच होगी, कोई भी गलत अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर पाएगा यदि कोई परीक्षार्थी या कक्ष निरीक्षक नकल करने या कराने में संदिग्ध पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही होगी। बैठक में परीक्षा प्रभारी श्रीनिवास त्रिपाठी विवेक तिवारी वीरेंद्र शुक्ला स्टेटिक मजिस्ट्रेट अखिलेश कुमार रजनीश पांडेय पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी व सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

