कानून विरोधी गतिविधियों के आरोप में संस्था ने केरल के दो पदाधिकारियों को किया कार्यमुक्त

आपकी खबरें न्यूज,
लखनऊ संवाददाता।

एंटी करप्शन एंड क्राइम ब्यूरो ऑफ इंडिया (ट्रस्ट) संस्था ने कानून विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर केरल इकाई के दो पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है। साथ ही संस्था ने उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित कानून-प्रवर्तन एजेंसियों को स्वतंत्र कर दिया है।
संस्था द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सदस्यता पंजीकरण संख्या KL1400000998 के मोहम्मद सिराज के.एस. पुत्र कुंजनमीना, जो वाइस प्रेसिडेंट, क्राइम कंट्रोल सेल के पद पर कार्यरत थे, तथा सदस्यता पंजीकरण संख्या KL0800001789 के रहमत अली आर.ए. पुत्र अब्दुल रहमान, जो असिस्टेंट डायरेक्टर, एंटी क्राइम सेल के पद पर तैनात थे, को संस्था की नीतियों एवं नियमों के विपरीत कानून विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण संस्था से कार्यमुक्त कर दिया गया है।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आरके विश्वकर्मा ने बताया कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या कानून विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई अब संबंधित कानूनी प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी।

error: Content is protected !!