अकीदत के साथ निकला मोहर्रम की दसवीं का जुलूस, ड्रोन निगरानी में देर रात करबला पर हुआ समापन

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज, फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज कस्बे में शुक्रवार को मोहर्रम की दसवीं का जुलूस पूरे अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। शाम करीब 5 बजे इमामबाड़ा बाजार से शुरू हुआ जुलूस खिन्नी तले मस्जिद से होकर मुस्लिम चौराहा, बड़ी मस्जिद और पुरानी बाजार के रास्ते आगे बढ़ा तथा देर रात लगभग 2 बजे करबला पहुंचकर संपन्न हुआ।
जुलूस में बड़ी संख्या में जायरीनों ने शिरकत की। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने अपनी-अपनी मन्नतें पूरी होने पर फूल और रेवड़ी चढ़ाई तथा मन्नतें मांगीं। जगह-जगह शरबत और लंगर का भी आयोजन किया गया, जहां जायरीनों की सेवा की गई।
जुलूस कमेटी के संयोजकम मोहम्मद सलाल ने शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडे, असनी चौकी प्रभारी सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। पूरे जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरे से की गई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

error: Content is protected !!