
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हसऊपुर में गुरुवार सुबह घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों की सतर्कता से उसकी जान बच गई, हालांकि उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार हसऊपुर गांव निवासी रामनरेश की पत्नी उर्मिला देवी (40 वर्ष) पिछले कई महीनों से घरेलू विवाद और मानसिक तनाव से जूझ रही थीं। गुरुवार सुबह उन्होंने घर के अंदर धन्नी में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
इसी दौरान परिजनों की नजर उन पर पड़ गई। उन्होंने तत्काल फंदे से उतारकर अचेत अवस्था में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है। वहीं महिला की हालत को लेकर परिवारजन लगातार चिकित्सकों के संपर्क में हैं।

