12 वर्ष पुराने हत्या कांड में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा न्यायालय

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज/फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज पुलिस ने वर्ष 2026 में दर्ज हत्या के एक चर्चित मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक हुसैनगंज के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार थाना हुसैनगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 82/2026 धारा 191(2), 191(3), 115(2), 117(2), 351(2) एवं 103(1)(5) बीएनएस के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त श्याम सिंह यादव (71 वर्ष) तथा विश्वास बहादुर यादव (78 वर्ष) निवासी रहीमलन का पुरवा, मजरे जमरावा थाना हुसैनगंज को 14 जून 2026 की रात करीब 10:30 बजे बारहमील चौराहा बस अड्डा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना कर दिया गया।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि मृतक अभिमन्यु अपने परिवार और गांव के लोगों के साथ अक्सर मारपीट और विवाद करता था, जिससे ग्रामीण परेशान थे। आरोपियों के अनुसार, घटना से पूर्व परिवार और कुछ रिश्तेदारों ने बैठक कर अभिमन्यु के बढ़ते आपराधिक व्यवहार पर चर्चा की थी। इसी दौरान उसे रोकने और सबक सिखाने की योजना बनाई गई, जिसके बाद कई लोगों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की थी। पूछताछ में आरोपियों ने स्वयं घटना के समय मौके पर मौजूद रहने की बात भी स्वीकार की है।
पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना एवं अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!