भाकियू भूमिपुत्र ने खागा तहसील में चलाया सदस्यता अभियान

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
खागा फतेहपुर संवाददाता।

भाकियू (भूमिपुत्र) द्वारा खागा तहसील क्षेत्र के जहांगीर नगर गांव में सदस्यता अभियान चलाते हुए संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन की नई कमेटी का गठन किया गया।
बैठक में करीब आधा सैकड़ा किसानों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की और गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर पदाधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी। किसानों ने बिजली, सिंचाई, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। जिला अध्यक्ष पवन द्विवेदी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी जायज समस्याओं को जिला अधिकारी के माध्यम से शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष लालता प्रसाद, जिला संगठन मंत्री अजीत तिवारी, जिला महासचिव अनिल दुबे, वरिष्ठ जिला महामंत्री दिलीप कुमार, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद अकरम, नाजिम अली, महबूब अली, मासूक खान, रशीद अहमद, रियाज अहमद, मोहम्मद अली, मोहम्मद असलम, हीरालाल, चंद्रपाल, बलराम सहित कई किसान मौजूद रहे।

error: Content is protected !!