
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नरौली बुजुर्ग गांव में विद्युत शॉर्ट सर्किट के चलते गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही आसपास के किसानों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब एक दर्जन किसानों की लगभग 35 बीघा फसल जलकर राख हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक खेतों से उठती आग की ऊंची लपटों को देखकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
इस हादसे में किसानों को लाखों रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है। पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग करते हुए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है।


