ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर,एक की मौत जमानत कराने कचहरी जा रहे थे दोनों युवक

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
फतेहपुर संवाददाता।

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पाली खेड़ा मोड़ के समीप गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी अजय (28) अपने चचेरे भाई बबलू (20) के साथ बाइक से फतेहपुर कचहरी जमानत कराने जा रहे थे। जैसे ही वे पाली खेड़ा मोड़ के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए एक ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
कल्यानपुर पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक हादसे के बाद वाहन समेत फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।

error: Content is protected !!