
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
बैंक ऑफ बड़ौदा की हुसैनगंज शाखा में ग्राहक संपर्क पहल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि आधारित आवश्यकताओं के लिए उपलब्ध ऋण उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला, त्वरित सेवा, आसान दस्तावेजीकरण, कम ब्याज दर एवं न्यूनतम प्रभार की जानकारी ग्राहकों को दी गई। इस अवसर पर व्यापारियों एवं बैंक अधिकारियों द्वारा होम लोन, युवा उद्यम ऋण, कार लोन, कृषि लोन तथा गोल्ड लोन से संबंधित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फतेहपुर रिजनल ऑफिस के डीआरएम पुनित श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा आज 118 वर्ष पूर्ण कर चुका है और भारत के लगभग सभी राज्यों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में बैंक की शाखाएं संचालित हैं तथा फतेहपुर जनपद में कुल 42 शाखाएं कार्यरत हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 20 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे ग्रामीण एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है।
कार्यक्रम में आरबीडीएम मनोज जांगिड़, पीएस इंचार्ज मिलिन्द्र रैना, एफआई इंचार्ज आकाश राज, हुसैनगंज शाखा प्रमुख राज गौरव तिवारी, क्रेडिट ऑफिसर ललित मोहन पाण्डेय, भिटौरा शाखा प्रमुख कपिल देव, जमरावा क्रेडिट ऑफिसर सुमित, बीसी नागेन्द्र सिंह, शशिकांत, हिमांशु, पुष्पेन्द्र, योगेश, राजेश कुमार सहित महिला बीसी सखी एवं क्षेत्रीय किसान श्रवण कुमार, फूल्लू अवस्थी, राहुल, अशोक मौर्य, जयनारायण, मो. पप्पू आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में ग्राहकों की समस्याएं सुनकर समाधान का आश्वासन दिया गया।


