डीएम व एसपी ने किया धर्म ध्वजा रोहण, जनपद की सुख-समृद्धि की कामना

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
चित्रकूट संवाददाता।

सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल लाईना बाबा सरकार धाम, शिवरामपुर में 114 वर्षीय श्री सीताराम नाम अखण्ड संकीर्तन के 21वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। फाल्गुन कृष्ण द्वितीया, भीम वासरे, संवत 2082 के पावन अवसर पर आयोजित इस समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्रीराम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा रोहण रहा। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात अधिकारियों ने मंदिर में दर्शन-पूजन कर जनपद की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। आयोजन में पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा, नगरपालिका परिषद कर्वी के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने भी सहभागिता कर कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की। समारोह के अंत में आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों को साल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।
पूरे आयोजन के दौरान भक्ति एवं श्रद्धा का वातावरण बना रहा, जिससे धाम परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठा।

error: Content is protected !!