सुनील कुमार के विदाई समारोह का भव्य आयोजन

Spread the love

आपकी खबरे न्यूज,
फतेहपुर संवाददाता।
कलेक्ट्रेट स्थित उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीरियल कलेक्ट कर्मचारी संघ के कार्यालय में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्युत परीक्षण खंड में कार्यरत जूनियर मीटर परीक्षक सुनील कुमार की सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित हुआ। समारोह में मुख्य रूप से खंड के अधिशासी अभियंता सत्य प्रकाश और सहायक अभियंता राम आशीष सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे। उन्होंने सुनील कुमार को फूल-माला पहनाकर, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विभाग के अधिकारियों और सहकर्मियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। अधिशासी अभियंता सत्य प्रकाश ने सुनील कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा सुनील कुमार एक सरल स्वभाव और धनी व्यक्तित्व के व्यक्ति हैं। उन्होंने सदैव अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और टीम भावना के साथ किया। उनकी कार्यशैली हम सभी के लिए प्रेरणादायक रही है। इस मौके पर अवर अभियंता अमजद अली खान, जेई परशुराम व आदित्य त्रिपाठी, जेएमटी रामेन्द्र सिंह, जागेश्वर, श्रवन जितेंद्र कुमार, रमाकांत रावत, विवेक कुमार, रुद्र प्रताप सिंह और खंडीय सहायक लेखाकार अमितेश उपाध्याय, सुरेश मौर्या सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने सुनील कुमार के साथ बिताए पलों को याद किया और उन्हें परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करने की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में पूरा स्टाफ भावुक नजर आया, लेकिन सभी ने उन्हें हर्षोल्लास के साथ नई पारी के लिए विदा किया।

error: Content is protected !!