
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने वाले जिला पंचायत सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रभारी अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी द्वारा बुजुर्गों के लिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। 12 मिल चौराहा स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित इस नेत्र शिविर में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और रजिस्ट्रेशन कराया। इस शिविर में ग्राम जमराव, मिर्जापुर, मिर्जापुर भिटारी, कंधरापुर, नौगांव, लखपुरा सहित आसपास के कई गांवों के बुजुर्ग महिला-पुरुष शामिल हुए। शिविर में रजिस्ट्रेशन कराने वाले करीब एक सैकड़ा बुजुर्गों को आंख का लेंस प्रत्यारोपण व ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया। सभी बुजुर्गों को बस द्वारा चाय-नाश्ता कराकर सम्मानपूर्वक रवाना किया गया।
अजय सिंह रिंकू लोहारी ने बताया कि उनका क्षेत्र गंगा किनारे स्थित है और वह लगातार बुजुर्गों की सेवा के लिए ऐसे शिविर आयोजित करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि आगामी कार्यक्रम के तहत 3 फरवरी को मथैयापुर चौराहा तथा 4 फरवरी को मवई चौराहा पर भी नेत्र जांच शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के बुजुर्गों की आंखों की जांच कर ऑपरेशन के लिए भेजा जाएगा।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में बुजुर्ग इन शिविरों का लाभ उठाएं।



