बिजनौर अंडरपास के पास शहीद पथ पर चढ़ने के लिए बनेगा रैंप, 4.64 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण को मंजूरी

Spread the love

आपकी खबरे न्यूज,
लखनऊ संवाददाता।

बिजनौर अंडरपास के पास शहीद पथ पर चढ़ने के लिए प्रस्तावित रैंप निर्माण को उत्तर प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। यह रैंप लगभग 464 लाख रुपये (4.64 करोड़ रुपये) की लागत से बनाया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद SGPGI क्षेत्र और आसपास के इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों को एयरपोर्ट और कानपुर रोड तक पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी।
बताया जा रहा है कि इस परियोजना को मंजूरी दिलाने में सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह और यूपी के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह (IAS) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से इस रैंप की मांग की जा रही थी, जिससे शहीद पथ पर चढ़ने-उतरने की सुविधा आसान हो सके। इस परियोजना को आगे बढ़ाने में साउथ सिटी नागरिक कल्याण एवं विकास संगठन के अध्यक्ष अरुण कुमार वाही और कर्नल सत्येंद्र सिंह का भी अहम योगदान बताया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, लखनऊ में तेजी से बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए नए फ्लाईओवर, रैंप और अंडरपास जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट लगातार प्रस्तावित और स्वीकृत किए जा रहे हैं, ताकि यात्रा समय कम हो और कनेक्टिविटी बेहतर हो सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रैंप बनने से शहीद पथ से एयरपोर्ट, कानपुर रोड और अन्य प्रमुख मार्गों तक पहुंचना आसान हो जाएगा, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।

error: Content is protected !!